तेज धूप से झुलसा बदन, सूखे हलक

जेएनएन बदायूं दिन व दिन गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। तापमान कम होने का नाम नहीं ले र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 12:11 AM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 06:01 AM (IST)
तेज धूप से झुलसा बदन, सूखे हलक
तेज धूप से झुलसा बदन, सूखे हलक

जेएनएन, बदायूं : दिन व दिन गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा। सूर्यदेव आसमान से गर्मी बरसा रहे हैं। घर से निकलते ही सुबह से ही बदन झुलस रहा है। जगह-जगह लोगों को पेयजल की आवश्यकता पड़ रही है। बुधवार को तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन महसूस ज्यादा हुआ।

सुबह से ही गर्मी बढ़ने लगी है। घर से निकलने पर गर्म हवाओं से सामना करना हो रहा है। पूरा दिन शरीर पसीने से पसीज रहा है। सूर्य की तपिश से बचने को लोग छाता लेकर निकले। तो कोई सिर पर गमछा बांधकर गया। बुधवार को आसपास के जिलों में बारिश की सूचना मिली तो यहां भी लोगों को बारिश के राहत मिलने की आस हुई लेकिन इंद्रदेव ने निराश कर दिया। गुरुवार को और ज्यादा गर्मी होने की आशंका है।

chat bot
आपका साथी