पेड़ पर झूलती मिली राजगीर की लाश

दौरी नरोत्तमपुर गांव में चिनाई का काम कर घर लौट रहे एक राजगीर का शव पेड़ पर झूलता मिला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 12:02 AM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 12:02 AM (IST)
पेड़ पर झूलती मिली राजगीर की लाश
पेड़ पर झूलती मिली राजगीर की लाश

बदायूं : दौरी नरोत्तमपुर गांव में चिनाई का काम कर घर लौट रहे एक राजगीर का शव गांव नरऊ में पेड़ पर झूलता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई। शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।

थाना सिविल लाइंस इलाके के गांव रसूलपुर बिलहरी में रहने वाले 42 वर्षीय रामविलास राजगीर थे। पिछले कुछ दिन से वह दौरी नरोत्तमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां निर्माण का काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि रविवार को सुबह रामविलास काम पर निकल गए। जबकि मंगलवार भोर में पास के गांव नरऊ बुजुर्ग में खेतों पर गए, तब राम विलास का शव फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई तो पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। सोमवार शाम मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। किसी से नहीं थी रंजिश

पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों व रिश्तेदारों ने बताया कि किसी से रामविलास के परिवार की रंजिश नहीं है। छोटी-मोटी कहासुनी तो गांव में हर किसी की हो जाती है लेकिन ऐसा कोई मामला कभी नहीं हुआ कि नौबत मरने-मारने की आ जाए। खुदकशी की वजह भी परिवार वाले कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

वर्जन ::

मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैं¨गग से मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर मिली तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- अनिल सिरोही, एसएचओ सिविल लाइंस

chat bot
आपका साथी