राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर उझानी में संयुक्त मंत्रणा की गई

उझानी में विश्व ¨हदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ, भाजपा नेताओं ने राम मंदिर निर्माण पर मंत्रणा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:07 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:07 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर उझानी में संयुक्त मंत्रणा की गई
राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर उझानी में संयुक्त मंत्रणा की गई

संसू, उझानी : राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व ¨हदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ, भाजपा के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विचार विमर्श किया गया। दो दिसंबर को बदायूं क्लब में होने वाली शंखनाद सभा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

विहिप के प्रांतीय सह मंत्री जोगपाल ¨सह ने कहा कि भगवान राम ¨हदू समाज के प्राण हैं। इसलिए मंदिर का निर्माण होना ¨हदुओं की आस्था का केंद्र ¨बदु है। भगवान राम हमारे आराध्य हैं हम लोगों को मंदिर निर्माण में अहम भूमिका अदा करनी होगी। विहिप के जिला उपाध्यक्ष अर¨वद शर्मा ने कहा कि 26 वर्षो से हमारे भगवान टाट के भवन में विराजमान हैं। रामलला अपने भक्तों के पौरूष के पुनर्जागरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर नगर महामंत्री अमित शर्मा उर्फ रेसू, विवेक तोमर संजरपुर, शिवम मिश्रा, राहुल दुबे, जितेंद्र दुवे टाइगर, प्रवीण शर्मा आचार्य, अमित मथुरिया, डीके मथुरिया, संजय चतुर्वेदी, उपेंद्र शर्मा, शैलेंद्र यादव, धर्मेद्र शर्मा, कृपाराम शर्मा, वेदराम लोधे राजपूत, अमित शर्मा, ¨प्रस श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अति सुन्दरम मिश्रा, मोहित प्रभाकर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी