कोविड निमयों के उल्लंघन पर 100 लोगों के काटे चालान

कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। कई देशों में तो लाकडाउन भी लगाया जा चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना लौटा तो स्थिति भयावह होगी। बदायूं में भी अनलॉक में लोगों की लापरवाही बढ़ी है। बाजार में नियमों को दरकिनार करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 12:10 AM (IST)
कोविड निमयों के उल्लंघन पर 100 लोगों के काटे चालान
कोविड निमयों के उल्लंघन पर 100 लोगों के काटे चालान

जेएनएन, बदायूं : कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। कई देशों में तो लाकडाउन भी लगाया जा चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना लौटा तो स्थिति भयावह होगी। बदायूं में भी अनलॉक में लोगों की लापरवाही बढ़ी है। बाजार में नियमों को दरकिनार करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए पुलिस चेकिंग अभियान में तेजी लाई है। रविवार को सौ से ज्यादा चालान किए।

दिल्ली से कोरोना संक्रमण बढ़ने से जिला प्रशासन ने भी सख्ती बरतना शुरू किया है। लेकिन, लोग सुधार नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस चेकिग अभियान चला रही है। चौराहों पर पुलिस को देखकर लोग रास्ता बदल लेते हैं या मास्क मुंह पर टांग लेते हैं लेकिन हमेशा मास्क पहनना उचित नहीं समझते। सिविल लाइन थाना के एसओ सुधाकर पांडेय ने डिपो परिसर में यात्रियों को शारीरिक दूरी के पालन व मास्क लगाने को जागरूक किया। शहर में पुलिस ने रूट मार्च निकाल लोगों को मास्क लगाने को प्रेरित किया। मास्क पहनने को पुलिस ने कराई मुनादी

संसू, वजीरगंज : पुलिस ने कस्बे में मुनादी कर लोगों को मास्क लगाने को प्रेरित किया। एसएचओ अमित कुमार ने पैदल मार्च कर राहगीरों को जागरूक किया। मास्क वितरित किए। नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया। एसएचओ ने बताया कि समूचे कस्बे में मुनादी कराकर लापरवाह लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। इस्लामनगर में 26 के काटे चालान

संसू, इस्लामनगर : दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ते ही कस्बे में एसएचओ जसवीर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मास्क न लगाने वालों को माइक से सचेत किया। मास्क नही लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 26 लोगों के चालान काटे। वर्जन..

कोरोना की भयावहता को जानने के बाद भी लोग कोविड 19 के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जिनके चालान हो रहे हैं।

- विनय द्विवेदी, सीओ सिटी।

chat bot
आपका साथी