दूल्हे ने पी शराब, दुल्हन का शादी से इन्कार

बरात चढ़त के बाद दूल्हे ने शराब पीकर उत्पात मचाया तो दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 12:41 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 12:41 AM (IST)
दूल्हे ने पी शराब, दुल्हन का शादी से इन्कार
दूल्हे ने पी शराब, दुल्हन का शादी से इन्कार

बदायूं : बरात चढ़त के बाद दूल्हे ने शराब पीकर उत्पात मचाया तो दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प भी हुई, अंतत: शादी टूट गई। इधर, कन्या पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूल्हा और उसके परिजन रात में ही एक कार और डेढ़ लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बरात लौटा दी। पुलिस ने दूल्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली दातागंज इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी शहर के नेकपुर निवासी अनुराग सक्सेना के साथ तय हुई थी। शनिवार को शादी का दिन आया तो पहले से हो चुकी वार्ता के मुताबिक कन्या पक्ष सिविल लाइंस इलाके के ही एक मैरिज लॉन अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंच गए। रात को अनुराग समेत उसके रिश्तेदार और दोस्त भी बारात लेकर वहां पहुंचे थे। रस्मों-रिवाजों का दौर चल रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान दूल्हे ने शराब पी रखी थी और वहां के इंतजाम को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पीलीभीत से आए कुछ रिश्तेदारों ने भी वहां बखेड़ा किया। यह देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इधर, परिजनों ने भी इसका समर्थन किया। इसके बाद रात में ही बरात लौट गई। हालांकि बाद में दी गई तहरीर में दूल्हे के नशे में होने का जिक्र नहीं किया गया है, दुल्हन पक्ष के लोग रविवार सुबह सिविल लाइंस थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दूल्हा समेत उसके परिवार के ही पुष्पेंद्र सक्सेना, अतुल सक्सेना, अर¨वद सक्सेना व वीना सक्सेना आदि ने डेढ़ लाख रुपये और कार बतौर अतिरिक्त दहेज मांगे थे, मांग पूरी न होने पर बरात लौटाकर ले गए।

वर्जन ::

घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लिखित में दहेज की बात कही गई है। जबकि परिजन शराब के नशे में दूल्हे द्वारा उत्पात की बात भी कह रहे थे। हर पहलू पर जांच के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

- अनिल सिरोही, एसएचओ सिविल लाइंस

chat bot
आपका साथी