दिव्यांग बच्चों ने चार्ट पर उकेरी विद्यालय की सुविधा

विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक्शन एड संस्था व यूनीसेफ की विकास क्षेत्र दातागंज के संविलियत विद्यालय रायपुर-धीरपुर में दिव्यांगों की चित्रकला प्रतियोगिता हुई। आदर्श विद्यालय में जरूरी सुविधाओं को चित्रकला पर उकेरा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 12:44 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 12:44 AM (IST)
दिव्यांग बच्चों ने चार्ट पर उकेरी विद्यालय की सुविधा
दिव्यांग बच्चों ने चार्ट पर उकेरी विद्यालय की सुविधा

जेएनएन, बदायूं : विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक्शन एड संस्था व यूनीसेफ की विकास क्षेत्र दातागंज के संविलियत विद्यालय रायपुर-धीरपुर में दिव्यांगों की चित्रकला प्रतियोगिता हुई। आदर्श विद्यालय में जरूरी सुविधाओं को चित्रकला पर उकेरा। विज्ञान प्रयोगशाला, किचिन गार्डन, मीना मंच, हरा-भरा मैदान, सुसज्जित कक्षा कक्ष, शौचालय आदि बनाए। दिव्यांग सुधीर ने बताया कि गांव मैलहापुर के निवासी होने की वजह से विद्यालय आने में परेशानी होती है। प्रतियोगिता में सम्मलित सुधीर व फरजंद हुसैन को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से निश्चित ही बच्चों का हौसला व मनोबल बढ़ेगा। शिक्षक हिमांशु सक्सेना ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी