भारत मां को मजबूत कर रहे मोदी : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल, मायावती, अखिलेश, ममता और चंद्रबाबू सभी मिलकर मोदी के खिलाफ एकजुट हुए हैं, क्योंकि यह डरे हुए हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 04:54 PM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 04:54 PM (IST)
भारत मां को मजबूत कर रहे मोदी : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
भारत मां को मजबूत कर रहे मोदी : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
बदायूं, जेएनएन। ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं, क्योंकि भारत माता मजबूत बनें। उन्होंने कहा कि राहुल, मायावती, अखिलेश, ममता और चंद्रबाबू सभी मिलकर मोदी के खिलाफ एकजुट हुए हैं, क्योंकि यह डरे हुए हैं। इन्हें मोदी- योगी फोबिया हो गया है।'' यह बातें उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने गुरुवार को कही।

दरअसल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में गुरुवार को कोरी समाज को आमंत्रित किया गया। कोरी समाज के प्रतिनिधियों ने सभा में कबीर दास और झलकारी बाई का चित्र न लगाने पर आपत्ति जताई और नारेबाजी की। दबाव के चलते बाद में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर अंबेडकर के बगल में कबीर का भी चित्र रखा गया।

chat bot
आपका साथी