मिशन 2019 की सफलता को जुटें कार्यकर्ता : हरनाथ

जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार यहां आए सांसद हरनाथ ¨सह यादव का जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 11:49 PM (IST)
मिशन 2019 की सफलता को जुटें कार्यकर्ता : हरनाथ
मिशन 2019 की सफलता को जुटें कार्यकर्ता : हरनाथ

जागरण संवाददाता, बदायूं : जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार यहां आए सांसद हरनाथ ¨सह यादव का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। शहर के कृष्णा लॉन में भाजपा नेताओें और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए उन्होंने सभी से मिशन 2019 की सफलता के लिए जोर दिया। कहा कि सपा के सियासी किले को ढहाने के साथ ही यहां पर लोकसभा में भाजपा का परचम लहराना है। शनिवार को जिला प्रभारी ने सबसे पहले मंडल अध्यक्ष और प्रकोष्ठ प्रकल्प, विभागों के संयोजक से स्थानीय राजनीति पर चर्चा की। सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा का चुनाव कैसे जीतना है इसकी तैयारी अभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करके निश्चित रूप से पूरी कर ली जाए। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि बदायूं लोकसभा को हर हाल में जीतें। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बहुत ही मेहनती लगनशील हैं इन कार्यकर्ताओं की बदौलत हम 2017 का विधानसभा का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीते हैं यही कार्यकर्ता और अत्यधिक संगठन को मजबूत करके लोकसभा का चुनाव निश्चित रूप से जीतेंगे। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को अटल जी की मासिक पुण्यतिथि है इस अवसर पर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में अटल जी की कविताओं पर आधारित काव्यांजलि पाठ का आयोजन किया जाना है इसी के आधार पर बदायूं जिले की 6 विधानसभा सीटों में काव्यांजलि पाठ का आयोजन किया जाएगा। यहां शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, आरके शर्मा, कुशाग्र सागर पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कुमार ¨सह, हरप्रसाद ¨सह पटेल चेयरमैन दीपमाला गोयल, उमेश राठौर, मनोज मसीह, डीपी भारती, राणा प्रताप ¨सह, अशोक भारती, पूर्व चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता, सरिता रस्तोगी, जय देवी शास्त्री, दमयंती वर्मा, दीक्षा माहेश्वरी सीमा राठौर आदि मौजूद रहे।

कछला में सांसद का किया स्वागत

संसू, उझानी/कछला : एटा से चलकर बदायूं कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे राज्य सभा सांसद हरनाथ ¨सह यादव का कछला चौराहे पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर उनको फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के गगन भेदी नारे लगाए गए। इस मौके पर पडित अर¨वद शर्मा, पंकज चौधरी, योगेश उपाध्याय, उमेश राठौर, वीरेंद्र पाल, रवेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।

---------------------

chat bot
आपका साथी