स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला की मौत

बरेली-आगरा हाईवे पर स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से उस पर सवार महिला नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 12:37 AM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 12:37 AM (IST)
स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला की मौत
स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला की मौत

उघैती : बरेली-आगरा हाईवे पर स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से उस पर सवार महिला नीचे आ गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। थाना क्षेत्र के गांव गुरीठा निवासी महेश व उसकी पत्नी पंचो बल्लभगढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं। पिछले दिनों दोनों यहां आए हुए थे। बदायूं निवासी किसी रिश्तेदार को देखने के लिए शनिवार को वहां गए थे। बहेड़ी मोड़ के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली तो पंचो गिरकर जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी