प्रधान पर दबंगों ने किया हमला, बनाया बंधक

कोतवाली क्षेत्र के गांव पीर नगर निवासी ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण शर्मा पर दबंगों ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 12:15 AM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 12:15 AM (IST)
प्रधान पर दबंगों ने किया हमला, बनाया बंधक
प्रधान पर दबंगों ने किया हमला, बनाया बंधक

उझानी : कोतवाली क्षेत्र के गांव पीर नगर निवासी ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण शर्मा गुरूवार को राजमिस्त्री के साथ नालियों की सफाई व मरम्मत का करा रहे थे। उसी दौरान दबंग यशपाल, पान ¨सह पुत्र भोलानाथ, श्यामवीर पुत्र चरन ¨सह, उनकी माता नन्ही देवी पत्नी चरन ¨सह, डाल चंद्र पुत्र पान ¨सह, विमला देवी पत्नी पान ¨सह आदि ने प्रधान को पकड़कर बंधक बना लिया। मौका पाकर ग्राम प्रधान किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग आए। प्रधान ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी है।

आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। 13 सितंबर को दोपहर में दूसरी बार हमला किया गया, इसके पहले भी उन पर हमला हो चुका है। प्रधान ने आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर एसएसपी से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी