कार सवार सगे भाइयों का सिर फोड़ा

By Edited By: Publish:Tue, 02 Sep 2014 12:07 AM (IST) Updated:Tue, 02 Sep 2014 12:07 AM (IST)
कार सवार सगे भाइयों का सिर फोड़ा

बदायूं : शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास कार से जा रहे दो सगे भाइयों को अज्ञात हमलावरों ने घेर लिया। उन्होंने पत्थर मारकर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नाहरखां सराय निवासी सुनील मौर्य अपने भाई गगन मौर्य के साथ किसी काम से शहर में निकले थे। दोपहर के वक्त वह काम निपटाने के बाद वापस घर लौट रहे थे76। वाटर व‌र्क्स रोड होते हुए उनकी कार अभी अजंता होटल तक ही पहुंची कि इसी दौरान अपने हाथों में पत्थर लेकर दो युवक आए। इससे पहले वे कुछ समझ पाते उन दोनों हमलावरों ने पत्थरों से उनपर प्रहार करना शुरू कर दिया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। दोनों को घायल करने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों घायलों को लेकर थाने पहुंची, जहां रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस घटना की वजह तलाश रही है।

chat bot
आपका साथी