त्योहारी बाजार में सक्रिय हुए मिलावटखोर, अब पड़ेंगे छापे

त्योहारी सीजन में खाद्य वस्तुओं में मिलावटखोरी बढ़ी है। दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापामारी कर औपचारिकता निभाई। फिर अभियान थम गया। अब दीपावली से पहले डीएम कुमार प्रशांत ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 12:50 AM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 12:50 AM (IST)
त्योहारी बाजार में सक्रिय हुए मिलावटखोर, अब पड़ेंगे छापे
त्योहारी बाजार में सक्रिय हुए मिलावटखोर, अब पड़ेंगे छापे

जेएनएन, बदायूं : त्योहारी सीजन में खाद्य वस्तुओं में मिलावटखोरी बढ़ी है। दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापामारी कर औपचारिकता निभाई। फिर अभियान थम गया। अब दीपावली से पहले डीएम कुमार प्रशांत ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दीपावली और भैया दूज का त्योहार करीब होने से शुक्रवार से फिर अभियान शुरू हो रहा है। त्योहारी बाजारों में मिठाई और किराना की दुकानों पर मिलावट होती रही है। खरीदारों के पास इतना समय नहीं होता कि खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता देख सकें। उपहार में देने वाली मिठाइयां पैक होती हैं और वैसे ही भेज दिया जाता है। वहां मिठाई खराब निकलने पर कोई शिकायत भी नहीं करता। किराना की दुकानों पर पैकिग कर खाद्य वस्तुओं की बिक्री के निर्देश तो जारी हुए हैं, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी का निर्देश मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी रोकने को कार्ययोजना तय की है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम बनाई गई है।

इनसेट ::

अप्रैल से अब तक हुई कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अप्रैल माह से अब तक खाद्य वस्तुओं के 85 नमूने लिए हैं। इनमें से 30 की जांच रिपोर्ट आई जिनमें 22 नमूने फेल हुए हैं। अच्छी बात यह रही कि इस साल एडीएम प्रशासन के कोर्ट में 83 मुकदमों को निस्तारण कर मिलावटखोरों पर 96 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अब भी कोर्ट में 54 मुकदमे चल रहे हैं। वर्जन ::

मिलावटखोरी रोकने को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सात खाद्य सुरक्षा अधिकारी छापा मारेंगे। यह अभियान 13 नवंबर तक चलेगा। जरूरत पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस का भी सहयोग लेंगे।

- चंद्रशेखर मिश्र, अभिहीत अधिकारी

chat bot
आपका साथी