बिसौली पालिका बोर्ड में 24 करोड़ का प्रस्ताव पास

पालिका बोर्ड की बैठक में 24 करोड़ के विकास कार्यो के प्रस्ताव पास हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 12:07 AM (IST)
बिसौली पालिका बोर्ड में 24 करोड़ का प्रस्ताव पास
बिसौली पालिका बोर्ड में 24 करोड़ का प्रस्ताव पास

बिसौली : पालिका बोर्ड की बैठक में 24 करोड़ के विकास कार्यो के प्रस्ताव पास हुए। पुलवामा हुए शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शादी का हॉल और शमशान के निर्माण के प्रमुख प्रस्तावों पर बोर्ड ने मुहर लगाई।

पालिका बोर्ड की बैठक में नगर के चहुंमुखी विकास पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक योगेंद्र सागर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास ही है। पालिका का काम सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश है। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। इधर, चेयरमैन अबरार अहमद और ईओ नवनीत कुमार ने नगर के विकास का संकल्प लेते हुए कहा कि पालिका के कर्मचारियों और नगरवासियों के सहयोग के चलते ही स्वच्छता में पालिका ने प्रमुख स्थान हासिल किया। बोर्ड की बैठक में 24 करोड़ 70 लाख के प्रस्ताव पारित किए गए। सभासदों ने गरीब की लड़की की शादी के लिए एक शादी हॉल बनवाने का सुझाव दिया। जिस पर बोर्ड ने सहमति जाहिर की। इधर, कुछ सभासदों ने सोत नदी पर स्थित शमशान को दूर बताते हुए नगर के समीप शमशान बनाने की बात की। सभी सभासदों ने स्वीकृति की मोहर लगा दी। पुलवामा के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जेई एसपी ¨सह, मशकूर अहमद, महेश शर्मा, मोहित गुप्ता, शिवशंकर रस्तोगी, विनीत कुमार, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, मोरपाल, आशुतोष पाठक, सुमित शर्मा, अंजू कश्यप, शबनम, सरोज, गीता देवी, शफीक अहमद, शशि, लालू खां, अमरपाल, शौकत बेगम, नूरबानो, बेबी अनस आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी