श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन नौ से

संस, बिसौली : देश-विदेश में ख्याति प्राप्त देवी चित्रलेखा नगर में नौ नवंबर से पंद्रह नवंबर तक श्रीम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Nov 2017 12:54 AM (IST) Updated:Mon, 06 Nov 2017 12:54 AM (IST)
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन नौ से
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन नौ से

संस, बिसौली : देश-विदेश में ख्याति प्राप्त देवी चित्रलेखा नगर में नौ नवंबर से पंद्रह नवंबर तक श्रीमछ्वागवत कथा सुनाएंगी। उनकी कथा को सुनने के लिए अन्य प्रदेशों के भी भागवत भक्तों के आने की संभावना है। श्री राधारानी प्रेम सेवा समिति की ओर से श्री प्राचीन रामलीला मैदान में इस कथा का आयोजन होगा। आठ नंवबर को इस्कान टेंपल वृंदावन के रसिकों द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर कलशयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद नौ नवंबर से कथा का प्रारंभ होगा। दिन में दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े छह बजे तक प्रतिदिन 15 नवंबर तक सुनाई जाएगी। इसके साथ ही 12 नवंबर को राधेदास जी महाराज, 13 नवंबर को सुमित भैया जहांगीराबाद व 14 नवंबर को बृजरसिका दीपा दीदी के द्वारा सायं सात बजे से भजन संध्या की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजक मुकेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि पांच हजार लोगों के बैठने के लिए टेंट लगना प्रारंभ हो गया है।

chat bot
आपका साथी