मुठभेड़ में दबोचे पेट्रोल पंप मैनेजर से 13.50 लाख लूटने वाले

पुलिस ने कुरऊ जंगल में मिर्ची गैंग से हुई भिड़ंत के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jul 2019 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jul 2019 05:45 PM (IST)
मुठभेड़ में दबोचे पेट्रोल पंप मैनेजर से 13.50 लाख लूटने वाले
मुठभेड़ में दबोचे पेट्रोल पंप मैनेजर से 13.50 लाख लूटने वाले

फोटो - 22 बीडीएन - 1 से 4 तक

सबहेड

- कुरऊ जंगल में मिर्ची गैंग से पुलिस की हुई थी मुठभेड़, सरगना अशोक व एक दारोगा भी घायल

क्रासर

- पेट्रोल पंप मैनेजर को चार बदमाशों ने प्लानिंग कर लूटा था

- चार बदमाश समेत आठ गिरफ्तार, सरगना के घर से 12. 60 लाख रुपये बरामद जागरण संवाददाता, बदायूं : 15 जुलाई की सुबह पेट्रोल पंप मैनेजर नरेंद्र सिंह से 13.50 लाख की रकम लूटकर फरार हुए मिर्ची गैंग के चार बदमाशों को आखिर पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सरगना अशोक और एक दारोगा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सरगना अशोक के घर से लूटी हुई रकम में से 12.60 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपित के परिजनों को भी लूट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

सभी बदमाशों को सोमवार को पुलिस लाइन में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह के समक्ष पेश किया गया। यहीं पर एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि स्वॉट टीम व कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात कुरऊ गांव के जंगल में बदमाशों की सूचना पर घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची बदमाशों ने गोलियां चला दीं। इस दौरान हुई मुठभेड़ में अशोक श्रीवास्तव निवासी गांव अढ़ौली कोतवाली उझानी, हाल निवासी प्रोफेसर कालोनी बदायूं समेत जवाहरपुरी निवासी अनुपम पाठक, ब्राह्मपुर का नितिश सक्सेना व गन्ना दफ्तर के पास का निवासी राहुल सिंह को दबोच लिया। मुठभेड़ में अशोक के पैर में गोली लगी। दारोगा हरसिंह पाल भी गोली से घायल हो गए। एसएसपी के अनुसार घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पूछताछ की गई। जिसमें अशोक ने लूटी रकम घर पर परिजनों के पास होने की बात कुबूल की। इस पर उसके घर पर दबिश देकर पिता बनवारी लाल, भाई सोनू, मां उíमला देवी और पत्नी प्रीति को भी गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से 12 लाख 60 हजार रुपये बरामद कर लिए। बाकी के 90 हजार रुपये लुटेरों व उनके परिजन खर्च कर चुके थे। ऐसे लूट की वारदात को दिया अंजाम

मैनेजर नरेंद्र के पेट्रोल पंप से निकलते वक्त नितिश व राहुल दूर खड़े देख रहे थे। उन्होंने ही सुनियोजित तरीके से एसएमएस करके अशोक व अनुपम को जानकारी दी। दोनों अलर्ट हो गए और मैनेजर को देखते ही पहले मिर्च फेंकी। बात न बनने पर तमंचा दिखाकर बैग लूटा व शहबाजपुर की ओर भाग निकले। वर्जन

घटना का सही अनावरण हुआ है। अशोक बेहद शातिर अपराधी है। शातिरपन में बी श्रेणी के अपराधियों में उसकी गिनती आती है। उसका परिवार भी अपराध करने पर उसे समर्थन देता है। इसलिए सभी गिरफ्तार किए हैं। विवेचना जारी है, कहीं कुछ और नाम सामने आने की आशंका है।

अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी

chat bot
आपका साथी