ससुर, दामाद की सड़क हादसे में गई जान

सहसवान : (बदायूं) वाहन की टक्कर से बाइक सवार दामाद और ससुर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घ

By Edited By: Publish:Thu, 05 Mar 2015 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2015 11:25 PM (IST)
ससुर, दामाद की सड़क हादसे में गई जान

सहसवान : (बदायूं) वाहन की टक्कर से बाइक सवार दामाद और ससुर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव सीलकर पीएम को भेज दिए। तीसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

नगर के मुहल्ला पट्टी यकीन मुहम्मद निवासी दौलतराम (50) पुत्र प्रानसुख जाटव पेशे से राजमिस्त्री था। वह इस समय कोतवाली गुन्नौर जनपद संभल के गाव लावर निवासी अपनी बहन के घर रहकर काम कर रहा था। बुधवार शाम वह अपने भाजी दामाद राजेंद्र (28) पुत्र झाऊ निवासी लावर थाना गुन्नौर और भाजे नौरंगी पुत्र आनंदी निवासी हैदराबाद के साथ बाइक से गवा स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जब यह लोग डीएसएम शुगर मिल के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहा चिकित्सकों ने दौलतराम और राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन नौरंगी को इलाज को अस्पताल ले गए है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। मृतक दौलतराम के एक 20 वर्षीय अविवाहित पुत्र रणवीर और विवाहित पुत्री द्रोपा हैं। दौलतराम की पत्‍‌नी हरप्यारी की एक साल पूर्व मौत हो चुकी है। मृतक राजेंद्र की एक मात्र तीन वर्षीय पुत्री है।

chat bot
आपका साथी