आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अहम

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला मोर्चा सम्मान समारोह एवं नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान नेहरू हाल में शुक्रवार को आयोजित किया गया। समारोह में महिलाओं को सशक्तिकरण हेतु सम्मानित करते हुए संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के पश्चात नेहरू हाल से पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा पंडित दीनदयाल चौक पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 09:13 PM (IST)
आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अहम
आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी अहम

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला मोर्चा सम्मान समारोह एवं नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान नेहरू हाल में शुक्रवार को आयोजित किया गया। समारोह में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सम्मानित करते हुए संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के पश्चात पदयात्रा निकाली गई जो पंडित दीनदयाल चौक पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुई। दुर्गेश नंदनी ने कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए टीम को मजबूत बनाते हुए प्रत्येक महिला को भाजपा से जोड़ें ताकि आगामी चुनाव में दोनों सीटों पर कमल खिलाकर मोदी सरकार बनाई जाए। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से आधी आबादी के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी कार्य कर रहे है उससे प्रत्येक महिला खुद की शक्ति को पहचानने लगी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव व महामंत्री डा. अल्का राय ने कहा कि यह भारी संख्या बता रही है कि यह सभी जागरूक महिलाएं हैं और यही महिला घर-घर जाकर लोगों को जोड़कर उन्हें सशक्तीकरण का लाभ बताकर उन्हें भी जागरूक कर उनके हाथों को भी मजबूत बनाएं। जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह ने कहा कि महिला मोर्चा जिस तरह से जमीन पर कार्य कर रही है वह सराहनीय है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी ने कहा कि यह दिन सम्मान संग पार्टी को और आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन है ताकि पुन: नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री बनें और महिलाओं को उनका संपूर्ण हक दिलाएं। समारोह में लता ¨सह, सुमन ¨सह, पूनम सिह, अर्चना, पूनम मौर्या, बबिता जसरासरिया, राधा, विभा बरनवाल, रूपम, पूजा पांडेय, नजराना अंसारी, तलक फातिमा, सरोज ¨सह, संध्या राय, सविता सोनकर, शकुन्तला ¨सह, कुसुमलता, संतोष यादव, किरन, शालिनी अस्थाना सहित 55 महिलाओं को शाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरविन्द राय, विनय प्रकाश गुप्ता, अनुराग ¨सह सन्नी, अभिषेक ¨सह, डा सुधीर रंजन अस्थाना, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी