फिर बढ़ने लगी घाघरा, देवारावासियों के समक्ष संकट

आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र में उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तीन दिनों से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 11:08 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 11:57 PM (IST)
फिर बढ़ने लगी घाघरा, देवारावासियों के समक्ष संकट
फिर बढ़ने लगी घाघरा, देवारावासियों के समक्ष संकट

आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र में उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तीन दिनों से लगातार बढ़ने से देवारावासियों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दीपक कुमार ने बताया कि नेपाल से पिछले तीन दिनों से लगातार पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस लिए अभी एक-दो दिनों तक घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ाव जारी रहेगा लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। क्योंकि 500000 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने पर ही खतरे की स्थिति आती है। घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में कटान को तेज कर दिया है। देवारा खास राजा के मुराली का पूरा व त्रिलोकी के पूरा में आबादी की जमीन के साथ ही खेती योग्य जमीन भी जोरों से काट रही है। त्रिलोकी के पूरा के विस्थापितों के मकान के करीब सौ मीटर पर घाघरा नदी कटान कर रही है। देवारांचल नगर, देवारांचल ¨सह, देवरा राम हरख दुबे, देवरा करताराम दुबे, देवारा गरीब दुबे, देवारा भिच्छुकदास सहित लगभग दो दर्जन गांव में खेती योग्य जमीन घाघरा में समाहित हो रही है। चक्की हाजीपुर, भदौरा मकरंद, सोनौरा, बांका, बूढ़नपट्टी, अभ्भनपट्टी, शाहडीह, सहित देवारा खास राजा के 40 पुरवे सहित लगभग दो दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

chat bot
आपका साथी