गरीबों का उत्थान, देश का हो रहा विकास

आजमगढ़:भाजपा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर चलाए जा रहे कमल संदेश पदयात्रा का समापन शनिवार को हो गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ¨सह सदर विधानसभा क्षेत्र के सेहदा प्राथमिक विद्यालय के निकट चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 11:40 PM (IST)
गरीबों का उत्थान, देश का हो रहा विकास
गरीबों का उत्थान, देश का हो रहा विकास

आजमगढ़ : भाजपा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर चलाए जा रहे कमल संदेश पदयात्रा का समापन शनिवार को हो गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ¨सह सदर विधानसभा क्षेत्र के सेहदा प्राथमिक विद्यालय के निकट चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से गरीबों का उत्थान और देश का विकास हो रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं जिससे दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनाई जाए। इसके अलावा जनपद के विधानसभाओं में 60 टोलियों द्वारा अपने-अपने मंडलों में कमल संदेश पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा प्रभारी दिवाकर ¨सह ने बताया कि अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह, सगड़ी में मारकंडेय राय, गोपालपुर विस में त्रयंबक, मुबारकपुर में राजू मिश्रा, मेंहनगर में सहजानंद राय,फूलपुर-पवई में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, दीदारगंज में मुन्ना दुबे, निजामाबाद में आदित्य नारायण राय एवं लालगंज में घनश्याम पटेल की अगुवाई में कमल संदेश यात्रा निकालकर लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, विनय प्रकाश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संचिता बनर्जी, हरिवंश मिश्रा, वरुण राय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी