सड़क हादसों में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता बलरामपुर (आजमगढ़) जिले में अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोग घायल ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:04 PM (IST)
सड़क हादसों में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
सड़क हादसों में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता बलरामपुर, (आजमगढ़) : जिले में अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोग घायल हो गए।

गंभीरपुर थाना अंतर्गत बैरागी गांव के प्रमोद कनौजिया (45) पुत्र लाल बिहारी शुक्रवार की रात अपने दूसरे मकान पर जा रहे थे। कस्बा में पुलिस चौकी गंभीरपुर के निकट से गुजरने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। उधर महराजगंज थाना अंर्तगत परशुरामपुर बाजार में शुक्रवार की शाम गोपालपुर गांव निवासी बांके सिंह (60) बाइक से बाजार कुछ सामान खरीदने निकले थे। लौटने के दौरान परशुरामपुर बाजार में सरदहा बाजार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बांके सिंह को गंभीर चोटें आईं हैं।

बैग में कट्टा छिपाकर आजमगढ़ ले जा रहे थे रिटायर्ड टाटा कर्मचारी, लगेज स्कैनर ने की चुगली

जागरण संवाददाता, धनबाद : रिटायर टाटा कर्मी को हथियार रखने का शौक महंगा पड़ गया और वह रेल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। रंगे हाथों पकड़े गए टाटा करनी कर्मी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला

राजबली सिंह टाटा कर्मचारी थे। वह पिछले साल ही सेवानिवृत्त हुए थे। अब अपना सामान समेट घर लौट रहे थे। उन्हें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जाना था जहा मुजफ्फरपुर में उनका स्थाई ठिकाना है। उन्होंने अपने ट्रैवलिंग बैग में कपड़ों के साथ कट्टा छुपाया था और उसे लेकर जा रहे थे। हालांकि वह धनबाद स्टेशन के गेट पर लगे लगेज स्कैनर से अनजान थे। उन्होंने जैसे ही अपना बैग लगेज स्कैनर में रखा ऑन ड्यूटी रेल पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया। जाच में कपड़ों में छिपाया गया कट्टा बरामद हुआ। रेल पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। साथ में उनकी पत्नी सावित्री देवी और बेटा अजय भी था।

chat bot
आपका साथी