बनते ही टूटने लगा प्लेटफार्म नंबर दो का फर्श

आदर्श रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर दो के बने लगभग चार महीने भी नहीं हुए कि फर्श टूटने लगा है। कई जगहों पर टाइल्स उखड़ने से कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Oct 2019 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 06:23 AM (IST)
बनते ही टूटने लगा प्लेटफार्म नंबर दो का फर्श
बनते ही टूटने लगा प्लेटफार्म नंबर दो का फर्श

जागरण, आजमगढ़ : आदर्श रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर दो के बने लगभग चार महीने भी नहीं हुए कि फर्श टूटने लगा है। कई जगहों पर टाइल्स उखड़ने से कार्यो की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है। प्लेटफार्म नंबर दो के फुट ओवरब्रिज के पूरब तरफ जगह-जगह फर्श धंस गया है और टाइल्स उखड़ रहे हैं। पूरे प्लेटफार्म पर यह दृश्य कई जगहों पर नजर आता है। कई यात्री तो अब तक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। वहीं यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन को स्टेशन पर जनसुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता रहता है। फर्श टूटने व टाइल्स उखड़ने से यात्रियों को काफी परेशानी क सामना करना पड़ता है। रात के समय यात्रियों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। इस संबंध में आइओडब्ल्यू राकेश सिंह का कहना है कि सीमेंट ज्यादा हो गया था जिसके कारण गैस बाहर नहीं निकल पा रही थी। इसके चलते टाइल्स निकला है। अब दोबारा उसकी कटिग करके लगाई जाएगी। कारीगर को बुलाया गया है और दो-तीन दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। कारीगरों की लापरवाही से टाइल्स लगाने के बाद गैपिग नहीं दी गई थी।

chat bot
आपका साथी