तहसीलदार ने मकान के निर्माण को रोका

जासं सरायमीर (आजमगढ़) क्षेत्र के नई बाजार में बन रहे मकान को तहसीलदार सर्वेश सिंह गौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच निर्माण रोकवा दिए। इस दौरान बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल को देख हड़कंप सरीखा माहौल रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 06:25 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:25 PM (IST)
तहसीलदार ने मकान के निर्माण को रोका
तहसीलदार ने मकान के निर्माण को रोका

जासं, सरायमीर (आजमगढ़) : क्षेत्र के नई बाजार में बन रहे मकान को तहसीलदार सर्वेश सिंह गौर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच निर्माण रोकवा दिया। इस दौरान बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल को देख हड़कंप सरीखा माहौल रहा।

जानकारी मुताबिक निजामाबाद के हुसैनाबाद कस्बा निवासी एक महिला ने 20 वर्ष पूर्व सरायमीर के रहने वाले एक व्यक्ति से भूमि बैनामा कराया था। इसके बाद उन्होंने अहाता बनवाकर छोड़ दिया। महिला ने टाउन एरिया सरायमीर से नक्शा पास कराया और मकान बनवा शुरू किया। पठान टोला निवासी एक व्यक्ति ने महिला पर भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन से निर्माण कार्य को रूकवाने की मांग की। तहसीलदार निजामाबाद सर्वेश सिंह गौर, एसआई सुशील कुमार दुबे, एसआई कमलकांत वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्ष के कागजातों को देखते हुए निर्माण रोकने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी