सूर्यग्रहण के दौरान मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज

?????? ????? ????? ?? ????? ?? ?? ???? ??????? ?? ???? ??? ?? ??? ?? ?? ????? ?? ????? ?? ??? ????????? ?? ???? ??????? ???????? ??? ?? ?? ????? ????? ???? ??? ?? ??? ??? ?? ????? ???????????? ??? ???? ????? ???? ?? ???? ??? ????? ????? ?? ?????? ????? ?? ????? ???? ???? ?? ????? ?? ??? ???? ??? ???? ??? ???

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 06:03 AM (IST)
सूर्यग्रहण के दौरान मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज
सूर्यग्रहण के दौरान मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सूर्य ग्रहण के दौरान एक ओर जहां मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए और लोगों ने मोक्ष के लिए प्रार्थना की वहीं विभिन्न मस्जिदों में भी इस दौरान विशेष नमाज अदा की गई।

शहर के मदरसा जामेतुर्रशाद में इमाम ओसामा नदवी ने नमाज अदा कराई। मदरसे के प्रबंध समिति से जुड़े तलहा आमिर ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। हम लोग चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण उस दौरान पहले भी विशेष नमाज अदा करते रहे हैं। नमाज के बाद गुनाहों की माफी मांगी गई, खुद की आत्मा को खुदा से जोड़ने का प्रयास हुआ। इसके अलावा गलती के लिए प्रायश्चित करने के साथ प्रार्थना की गई कि ईश्वर के बताए रास्ते पर ही हम गुजरें।

सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार- मदरसा बैतूल उलूम स्थित मस्जिद नजीर में गुरुवार को सुबह 9 बजे नमाजे कुसूफ' विशेष नमा•ा अदा की गई। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

विशेष नमाज मौलाना अब्दुल हादी साहब  ने पढ़ाई। दुआ मुफ्ती मोहम्मद सलमान साहब नायक मुफ्ती मदरसा ने की, जिसमें मुल्क के अमन व अमान के लिए दुआ की गई। तौबा इस्तगफार सब लोगों ने किया। सभी लोगों और मुल्क के हालात के साजगार होने की दुआ की गई।

 विशेष नमाज से पहले मौलाना नसीम अहमद मारूफी (नाजिमे तालिमात) ने अल्लाह की कुदरत के बारे में बताया कि अल्लाह तआला जब चाहे सूरज की रोशनी को रोक दे, दुनिया को मुनव्वर कर दे। यह अल्लाह तआला का करिश्मा है। इस मौके पर अल्लाह तआला से तौबा इस्तगफार करनी चाहिए। वहीं सरायमीर कस्बा स्थित मीनारा जामा मस्जिद में में भी विशेष नमाज हाफिज अबु तलहा इमाम ने पढ़ाई एवं दुआ मांगी।

chat bot
आपका साथी