कत्था फैक्ट्री संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी

आजमगढ़ जनहित में ग्रामीणों की शिकायत और जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम की जांच आख्या पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त रुख अख्तियार किया है। तहसील सदर के हुसैनगंज स्थित मेसर्स टाइगर कत्था केमिकल व‌र्क्स के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की है। विलंबतम 15 दिन के अंदर नोटिस का जवाब और स्पष्टीकरण नहीं दिया गया और संतोषजनक न होने पर पुष्टि कर दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 08:13 PM (IST)
कत्था फैक्ट्री संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी
कत्था फैक्ट्री संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : ग्रामीणों की शिकायत और जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम की जांच आख्या पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त रुख अख्तियार किया है। तहसील सदर के हुसैनगंज स्थित मेसर्स टाइगर कत्था केमिकल व‌र्क्स के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 15 दिन के अंदर नोटिस का जवाब और स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति ने 18 अक्टूबर को कत्था फैक्ट्री का निरीक्षण किया था। निरीक्षण आख्या के अनुसार उद्योग की प्रक्रिया के लिए प्रयोग टबों एवं बर्तनों की धुलाई के दौरान निकलने वाले पानी के बिना शुद्ध किए निस्तारण किया जाता है। कत्था फैक्ट्री से कचरे को बिना शुद्ध किए नाले के माध्यम से पूरब दिशा में सड़क के उस पार गड़ही में प्रवाह किया जाता है। गड़ही के ओवरफ्लो होने पर खेतों में प्रवाहित होता है। निरीक्षण के समय एकत्र किए नमूनों की जांच में बीओडी की मात्रा 332.0 मिलीग्राम, सीओडी की मात्रा 1188.0 मिलीग्राम, कलर ब्राउनिस एवं टीएसएस की मात्रा 2248.0 मिलीग्राम, टीडीएस की मात्रा 1820.0 मिलीग्राम पाई गई, जो निर्धारित मानकों से अधिक है। बोर्ड ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि जनहित एवं स्वास्थ्य को देखते हुए उद्योग का संचालन बंद किया जाना आवश्यक है। संचालन तत्काल प्रभाव से रोकने के साथ ही पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति धनराशि निर्धारित किया जाए। इसके अलावा मेसर्स टाइगर कत्था केमिकल व‌र्क्स को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति और जलापूर्ति विच्छेदित करने के साथ ही अन्य सुविधाओं को बंद कर दिया जाए।

chat bot
आपका साथी