जुलाई से जून किया जाए नया शैक्षिक सत्र: पंकज सिंह

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश माध्यम शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को मुकेरीगंज स्थित जिला कार्यालय में हुई। इस दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य आनलाइन चल रहा है।इसके बाद भी सभी बच्चों का नहीं पढ़ाया जा सका है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:01 AM (IST)
जुलाई से जून किया जाए नया शैक्षिक सत्र: पंकज सिंह
जुलाई से जून किया जाए नया शैक्षिक सत्र: पंकज सिंह

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: उत्तर प्रदेश माध्यम शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को मुकेरीगंज स्थित जिला कार्यालय में हुई। इस दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य आनलाइन चल रहा है।इसके बाद भी सभी बच्चों का नहीं पढ़ाया जा सका है। क्योंकि इन विद्यालयों में गरीब घर के बच्चे पढ़ने आते हैं। उनमें सभी के पास एंड्रायड फोन नहीं है या नेट पैक डलवाने के लिए पैसा नहीं है। मांग किया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 जुलाई से जून किया जाए और बोर्ड परीक्षा 2021 के अप्रैल में संपन्न कराई जाए, जिससे बच्चों का कोर्स पूरा किया जा सके। शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की 23 सूत्रीय लंबित मांगों पर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने की।

chat bot
आपका साथी