सपनों को संकल्प बनाएं, मिलेगी सफलता : मोदी

जागरण संवाददाता अंबारी(आजमगढ़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बच्च

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 08:26 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 08:26 PM (IST)
सपनों को संकल्प बनाएं, मिलेगी सफलता : मोदी
सपनों को संकल्प बनाएं, मिलेगी सफलता : मोदी

जागरण संवाददाता, अंबारी(आजमगढ़): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में बच्चों के साथ अभिभावकों को भी सीख दी। कहाकि सपनों को संकल्प बनाएं तो सफलता अवश्य मिलेगी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बच्चे भी टीवी पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने को उत्साहित नजर आए।

प्रधानमंत्री ने कहाकि अधिक पाने का प्रयास न करें। जो लोग जीवन में बहुत सफल हैं वे लोग हर विषय में पारंगत नहीं होते हैं। सृजन का दायरा ज्ञान से ज्यादा है। बच्चों की रफ्तार हमसे ज्यादा है। इसलिए मोटिवेशन के लिए ट्रेनिग जरूरी है। आत्म विश्वास का संचार जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहाकि खाली समय आपकों रिफ्रेश करता है। जीव मात्र में परमात्मा का वास है। हमें भी अपना मूल्यांकन करना चाहिए। आपका बच्चा स्वयं प्रकाशित होना चाहिए। खाली समय का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहाकि सबसे पहले आत्मचितन करना जरूरी है। हमें भी अपना मूल्यांकन करना चाहिए। सकारात्मक प्रेरणा देते रहना चाहिए। खाली समय खजाना और अवसर है। खाली समय में कुछ गतिविधियों से अपने को जोड़ें। हमारे वातावरण में ही बेटा और बेटी में असमानता होती है। इस मौके पर सर्वेश्वर पांडेय, ध्रुवकांत पांडेय, आराधना पांडेय, निष्ठा पांडेय, कामेश्वर पांडेय आदि थे।

chat bot
आपका साथी