प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी घाघरा में विलीन

(आजमगढ़) सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी बारिश के कारण कहर बरपा रही है। पिछले दो दिनों से लगातार घाघरा का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार की शाम मुराली का पुरा में चार रिहायशी मड़ई घाघरा में विलीन हो गईं। वहीं शनिवार की शाम ग्रामसभा सेमरी में स्थित प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी घाघरा में विलीन हो गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर सेमरी प्राथमिक विद्यालय को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। घाघरा नदी की इस विनाश लीला से ग्रामीण भयभीत हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 11:54 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 11:54 PM (IST)
प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी घाघरा में विलीन
प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी घाघरा में विलीन

जासं, सगड़ी (आजमगढ़) : सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी का कहर थम नहीं रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार घाघरा का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार की शाम मुराली का पुरा में चार रिहायशी मड़ई घाघरा में विलीन हो गईं तो शनिवार की शाम ग्रामसभा सेमरी स्थित प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी घाघरा में विलीन हो गई।

जिला प्रशासन के निर्देश पर सेमरी प्राथमिक विद्यालय को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। घाघरा नदी की इस विनाश लीला से ग्रामीण भयभीत हैं।

घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से झगरहवा, बगहवा, महाजी का पूरा, त्रिलोकी का पूरा व मुराली का पूरा सहित आधा दर्जन गांव कटान से प्रभावित है। वहां के निवासियों को विस्थापित करने के लिए उप जिलाधिकारी रावेंद्र सिंह द्वारा निर्देशित किया जा चुका है। घाघरा नदी की कटान से तटीय किनारे पर लगी गन्ना व बाजरा आदि की फसलें प्रतिदिन मुख्यधारा में विलीन हो रही है। उधर, नदी की विभीषिका को देखते हुए बलुआ स्थान पर विद्यालय का संचालन किया जा रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने बताया कि एक सप्ताह के लिए विद्यालय बंद कर दिया गया है। घाघरा के जलस्तर पर एक नजर:::

बदरहुआ नाला गेज ::::::::

-खतरा बिदु 71.68 मीटर

-शनिवार सुबह आठ बजे 71.61 मीटर

-शनिवार शाम चार बजे 71.64 मीटर

-24 घंटे में 10 सेमी की बढ़ोतरी ।

----

डिघिया नाला गेज :

- खतरा बिदु 70.40 मीटर

- शनिवार सुबह आठ बजे 70.81 मीटर

- शनिवार शाम चार बजे 71.83 मीटर

- 24 घंटे में 10 सेमी की बढ़ोतरी।

chat bot
आपका साथी