गोली से घायल वेल्डिग मैकेनिक की हालत गंभीर, रेफर

रानी की सराय क्षेत्र में बदमाशों की गोली से घायल वेल्डिग मैकेनिक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार दो हमलावरों के खिलाफ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 07:30 PM (IST)
गोली से घायल वेल्डिग मैकेनिक की हालत गंभीर, रेफर
गोली से घायल वेल्डिग मैकेनिक की हालत गंभीर, रेफर

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : रानी की सराय क्षेत्र में बदमाशों की गोली से घायल वेल्डिग मैकेनिक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार दो हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने फरार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव निवासी 55 वर्षीय गोरख सिंह पुत्र राम समुझ गांव के ही जगराम सिंह के सरायहाजी के पास स्थित दुकान पर रहकर वेल्डिग मैकेनिक का काम करता था। शनिवार की रात लगभग नौ बजे वह दुकान से साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। वह अंधौरी-हसनपुर मार्ग पर पहुंचा था। उसी दौरान बाइक सवार दो हमलावर आए और लक्ष्य कर उसे गोली मार दी। गोली लगने से गोरख घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। साइकिल के हैंडिल में टंगे झोले की तलाशी ली तो उसमें सब्जी देख हमलावर छोड़ दिए और बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इधर घायलावस्था में ही वह दो सौ मीटर दूर एक दुकान पर पहुंचा और फोन कर परिजनों को सूचना दी। खबर पाकर परिजन के साथ सीओ सिटी इलामारन जी, रानी की सराय थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर केशव प्रसाद द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल अधेड़ को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवा दिया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल अधेड़ के बड़े भाई रामसिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया। रानी की सराय के प्रभारी इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी