याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन अर्जुन ¨सह

आजमगढ़: अर्जुन ¨सह हाई स्कूल जूड़ारामपुर जैतपुरा में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन अर्जुन ¨सह की 11

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 09:03 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 09:03 PM (IST)
याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन अर्जुन ¨सह
याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन अर्जुन ¨सह

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अर्जुन ¨सह हाईस्कूल जूड़ारामपुर जैतपुरा में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन अर्जुन ¨सह की 118वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने उनके चित्र पर चित्र पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो काफी मनमोहक रहा।

डीएम ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। शौचालय निर्माण, उसके प्रयोग और खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि साफ-सफाई के प्रति ध्यान रखें, अपने आस-पास के वातावरण को गंदा करें और दूसरों को भी ऐसा न करने दें। पौधरोपण का भी कार्य करें क्योंकि पौधे ही जीवन के आधार हैं। बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिस भी गरीब व्यक्ति का नाम सेक सूची में है। वह व्यक्ति योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले सकता है। इसके लिए एक गोल्डेन कार्ड जारी किया जाएगा जिसके आधार पर वह योजना के अंतर्गत आने वाले सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त में इलाज करा सकते हैं। शैलेंद्र राय, कृष्णपाल ¨सह ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन पूर्व प्रवक्ता र¨वद्र नाथ ¨सह ने किया। इस अवसर पर भाजपा के तहसील सगड़ी प्रभारी नरेंद्र ¨सह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू, रामसकल पटेल, लालसा निषाद, प्रवीण ¨सह, नामवर ¨सह, कल्पनाथ ¨सह आदि थे।

chat bot
आपका साथी