पुलिस अभिरक्षा से फरार पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार

(आजमगढ़) दीदारगंज थाना क्षेत्र से मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से नौ दिन पूर्व नाटकीय ढंग से फरार हुआ मार्टीनगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह को देहरादून के राजापुर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख के ऊपर आजमगढ़ के एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 07:09 PM (IST)
पुलिस अभिरक्षा से फरार पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार
पुलिस अभिरक्षा से फरार पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार

जासं, दीदारगंज (आजमगढ़) : मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से नौ दिन पूर्व फरार हुआ मार्टीनगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह को देहरादून के राजापुर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पूर्व ब्लाक प्रमुख के ऊपर आजमगढ़ के एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह की 10 फरवरी को फ्राड के केस में वाराणसी पेशी पर आया था। ट्रेन का रिजर्वेशन नहीं मिलने पर मुंबई पुलिस को रात में रुकना पड़ा। 11 फरवरी को मां की बीमारी का बहाना बनाकर वह अपने घर आमगांव पहुंच गया। उसके अभिरक्षा में लगे मुंबई के छह आरक्षी में तीन आरक्षी मनोज के साथ उसके घर आए थे। तीन आरक्षी वाराणसी में ही रुक गए थे। 11 फरवरी की दोपहर मनोज मां से मिलने घर में घुसा तो बाहर नहीं निकला। पूर्व ब्लाक प्रमुख के फरार होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दीदारगंज पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के साथ मुंबई पुलिस के छह सिपाहियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने फरार पूर्व ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया। आजमगढ़ के साथ ही दीदारगंज थाना व महाराष्ट्र की पुलिस ठाकुर मनोज सिंह की गिरफ्तारी में लगी हुई थी। उत्तराखंड के देहरादून जिले के राजापुर थाना की पुलिस ने बुधवार की रात को आरोपित नाटकीय ढंग से तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। राजापुर पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया। उसकी गिरफ्तारी की खबर गुरुवार को दीदारगंज पुलिस को हुई। दीदारगंज एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ठाकुर मनोज सिंह को लाने के लिए वह देहरादून शुक्रवार को जाएंगे। वारंट-बी पर उसे देहरादून से आजमगढ़ लाकर पूछताछ किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी