दो पक्षों में मारपीट व फायरिग, तीन घायल

दो पक्षों में मारपीट हुई फायरिग तीन घायल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 05:10 PM (IST)
दो पक्षों में मारपीट व फायरिग, तीन घायल
दो पक्षों में मारपीट व फायरिग, तीन घायल

जागरण संवाददाता, तरवां (आजमगढ़) : तरवां थाना क्षेत्र के भीलिहिली गांव में शनिवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिग हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दूसरे दिन दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी जितेंद्र नाथ सिंह व संजय सिंह का मकान आस-पास स्थित है। दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चल रही है। वर्तमान में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच नया विवाद उत्पन्न हो गया। लोगों का कहना है कि इसी विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम दोनों पक्षों के लोगों में पहले फोन पर कहासुनी हुई। रात लगभग नौ बजे दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे के सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिग की गई। मारपीट में एक पक्ष के जितेंद्र नाथ सिंह व उनके पुत्र प्रांजल सिंह व दूसरे पक्ष के गौरव सिंह घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक इलाज कराया गया।

मारपीट के बाद गांव के कुछ सम्मानित लोगों ने बैठकर आपस में सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन वे सुलह के लिए तैयार नहीं हुए। दूसरे दिन रविवार को सुबह जितेंद्र सिंह ने दूसरे पक्ष के संजय सिंह, गौरव सिंह, अर्जुन सिंह, राज सिंह, नितिन सिंह के खिलाफ और दूसरे पक्ष के संजय सिंह ने गौरव सिंह, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, ऋषभ सिंह, शांतुल सिंह, शुभम सिंह, प्रांजल सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। तरवां के प्रभारी थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी