शौचालय के पास लगाया गया सहजन का पौधा

विकास खंड पल्हनी की ग्राम पंचायत आजमपुर में शौचालय के पास रविवार को जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे के निर्देशानुसार सहजन का पौधा रोपित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:00 AM (IST)
शौचालय के पास लगाया गया सहजन का पौधा
शौचालय के पास लगाया गया सहजन का पौधा

जासं, आजमगढ़ : विकास खंड पल्हनी की ग्राम पंचायत आजमपुर में शौचालय के पास रविवार को जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे के निर्देशानुसार सहजन का पौधा रोपित किया गया। ग्रामवासियों, शौचालय के लाभार्थियों व सफाईकर्मियों के साथ ही प्रधान भी रहे। उन्होंने बताया कि पांच लाख से अधिक लाभार्थियों को शौचालय के पास सहजन का पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया था जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसमें प्रतिभा यादव, विजेंद्र यादव, सतिराम, सुभाष, रेखा, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया आदि रहे।

chat bot
आपका साथी