शीतलहर से ठिठुरे लोग, कोहरा से थमी वाहनों रफ्तार

मौसम का हाल आज से तापमान में वृद्धि के आसार ठंड से मिलेगी राहत - कम होगा कोहरा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 05:20 PM (IST)
शीतलहर से ठिठुरे लोग, कोहरा से थमी वाहनों रफ्तार
शीतलहर से ठिठुरे लोग, कोहरा से थमी वाहनों रफ्तार

मौसम का हाल :

आज से तापमान में वृद्धि के आसार, ठंड से मिलेगी राहत

- कम होगा कोहरा, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में घटेगा अंतर

- ठंड से जनजीवन के साथ आलू पर प्रतिकूल असर का खतरा जागरण संवाददाता, चंदौली : जनवरी में ठंड चरम पर है। बुधवार को भी सुबह के वक्त कड़ाके की ठंड और गलन से लोग बेहाल दिखे। आठ से नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा ने कंपाया। वहीं रात व सुबह के वक्त घने कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिला। मौसम विज्ञानियों ने 20 जनवरी के बाद ठंड कम होने की उम्मीद जताई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ने से तापमान में वृद्धि होगी। वहीं कोहरा का प्रकोप भी कम रहेगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इस सप्ताह ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया। तापमान लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे दिन में भी लोगों को शीतलहर और ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। दिन में हवा चलने से लोगों को धूप में भी राहत नहीं मिल रही थी। इससे जनजीवन के साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी खतरा बढ़ गया था। आलू में भी पाला का खतरा मंडराने लगा था। रात व सुबह के वक्त घने कोहरे से भी परेशानी बढ़ गई थी। आएदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हिमालय की तरफ से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई थी। 20 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। इससे तापमान बढ़ेगा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दिनोंदिन वृद्धि होगी। इससे ठंड और शीतलहर का असर कम होगा। वहीं कोहरा का प्रकोप भी कम होगा। लोगों को सुबह के वक्त घने कोहरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 20 जनवरी के बाद तापमान में इजाफा होगा। इससे कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोगों का प्रकोप कम होगा। दिन में सामान्य ठंड रहेगी। रात के वक्त अथवा भोर में तापमान थोड़ा गिरेगा। कोहरे का असर भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। उन्होंने किसानों को फसलों की सही ढंग से देखभाल की सलाह दी है। मौसम के मिजाज से लोग परेशान

पीडीडीयू नगर : मौसम ने इन दिनों लोगों को परेशान कर रखा है। दोपहर में धूप तो शाम के बाद से गलन भरी ठंड। रात में ठंड और हल्का कोहरे ने अपना असर दिखाने देने लग रहा है। ठंड का मौसम इस बार जब से शुरू हुआ है तब से मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। पिछले एक महीने से कोहरे का कहर जारी था। पिछले कुछ दिनों पूर्व सुबह ही धूप निकल जा रही थी जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह व शाम होते होते गलन का कहर जारी हो जा रहा है। दोपहर में धूप निकल रही है, लेकिन गलन के आगे बेअसर साबित हो रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सबसे अधिक परेशान फुटपाथ किनारे जीवन बसर करने वाले लोगों को हो रही है। असहाय लोगों का दिन तो किसी तरह बीत जा रहा है, लेकिन रात के समय मुश्किल बढ़ जा रही है।

chat bot
आपका साथी