नहर कटने से 50 बीघा धान की फसल डूबी

जीयापुर के ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 06:03 AM (IST)
नहर कटने से 50 बीघा धान की फसल डूबी
नहर कटने से 50 बीघा धान की फसल डूबी

जागरण संवाददाता, मार्टीनगंज (आजमगढ़) : विकास खंड मार्टीनगंज के सुरहन गांव में सुरहन औरंगाबाद-माइनर को कतिपय लोगों द्वारा काट दिए जाने के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। यह स्थिति हर वर्ष हो जाती है और किसान सीने पर हाथ धरे रह जाते हैं। बुधवार की रात सुरहन गांव के पास नहर को अराजक तत्वों द्वारा काट दिया गया। इसके कारण करीब 50 बीघा धान की फसल डूब गई। सुबह जब ग्रामीणों को पता लगा तो ग्रामीणों ने किसी तरह से नहर का फाटक गिराकर अपने हाथों से नहर को बोरियों में मिट्टी डालकर बांधा। नहर विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन कोई भी अधिकारी व कर्मचारी शाम तक तौके पर नहीं पहुंचा था। प्रभावित होने वाले किसानों में सच्चिदानंद सिंह, रामबचन, सुभाष सिंह, अरुण कुमार सिंह, श्रीनाथ, दिनेश वर्मा आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी