विषाक्त पदार्थ निगलने से मासूम सहित दो अचेत

आजमगढ़ : अबूझ हाल में विषाक्त पदार्थ निगलने से अचेत हुई तीन वर्षीय बालिका व 24 वर्षीय युवती को उप

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 06:32 PM (IST)
विषाक्त पदार्थ निगलने से मासूम सहित दो अचेत

आजमगढ़ : अबूझ हाल में विषाक्त पदार्थ निगलने से अचेत हुई तीन वर्षीय बालिका व 24 वर्षीय युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां ग्राम निवासी कैलाश की तीन वर्षीय पुत्री प्रीति ने रविवार की देर शाम अज्ञानतावश घर में रखा कीटनाशक पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचे। इसी क्रम में शहर के तकिया मुहल्ला निवासी मुन्ना चौरसिया की 24 वर्षीय पुत्री सुम्मी ने सोमवार को दिन में अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ निगल लिया। जिला अस्पताल में उपचाराधीन दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

chat bot
आपका साथी