ग्रामीणों से रूबरू हुईं नोडल अधिकारी

लालगंज (आजमगढ़) : नोडल अधिकारी एवं सचिव नीना शर्मा ने विकास खंड के मानिकपुर गांव का शनिवार की देर

By Edited By: Publish:Sun, 26 Jun 2016 08:47 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2016 08:47 PM (IST)
ग्रामीणों से रूबरू हुईं नोडल अधिकारी

लालगंज (आजमगढ़) : नोडल अधिकारी एवं सचिव नीना शर्मा ने विकास खंड के मानिकपुर गांव का शनिवार की देर शाम आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में लगाए गए कैम्प में आए ग्रामीणों से लोहिया आवास के बारे में जानकारी ली। एक-एक लाभार्थी से आवास की धनराशि के बारे में पूछा।

निरीक्षण के दौरान गांव में लगी सोलर लाइट के बारे में पूछे जाने पर एक सोलर लाइट खराब होने की जानकारी दी गई। उन्होंने इसे तत्काल बदलवाने को कहा। गांव में विद्युत कनेक्शन लेने हेतु कैंप लगाने को कहा। इसके अलावा गांव में बने शौचालय की जानकारी लेने के बाद गांव के लोगों से अपने-अपने घरों में शौचालय बनवाने पर बल दिया। गांव में कैंप लगाकर पेंशन वितरित करने का निर्देशदिया। लोहिया गांव के अंतर्गत गांव में 500 मीटर आरसीसी, नौ लोहिया आवास, नौ सोलर लाइट, दो हैंडपंप तथा विजली के पोल लगवाए गए है। विकास कार्यो से नोडल अधिकारी संतुष्ट रहीं। इस दौरान सीडीओ महेन्द्र प्रसाद वर्मा, एसडीएम अयोध्या प्रसाद, सीएमओ अशोक कुमार ¨सह, पूर्व प्रधान उदय प्रताप उर्फ बंगा यादव, मुनीब सोनकर, रत्नाकर ¨सह, ओमकार यादव, दिनेश ¨सह, राजकुमार, विरजू यादव उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी