स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों का विदाई समारोह

आजमगढ़: दीवानी न्यायालय अभिभावक संघ के संघ भवन में शुक्रवार को स्थानांतरित हुए न्यायिक अधिकारियों

By Edited By: Publish:Fri, 06 May 2016 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 06 May 2016 07:20 PM (IST)
स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों का विदाई समारोह

आजमगढ़: दीवानी न्यायालय अभिभावक संघ के संघ भवन में शुक्रवार को स्थानांतरित हुए न्यायिक अधिकारियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार ने स्थानांतरित सभी न्यायिक अधिकारियों अपर जिला जज अशोक कुमार यादव सहित सिविल जज नीरज बख्शी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश व न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन कुमार का स्वागत किया। इस अवसर पर अपर जिला जज अशोक कुमार यादव ने कहा कि स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। आजमगढ़ दीवानी बार के समस्त अधिवक्ताओं का जो प्यार मिला वह भूलने योग्य नहीं है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश, सिविल नीरज बख्शी व न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन कुमार ने भी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीवानी बार के अध्यक्ष प्रभाकर ¨सह ने स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। अपर मुख्य न्यायिक अधिकारी कोर्ट-10 अवधेश कुमार ¨सह ने स्थानांतरित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिवक्ता हवलदार ¨सह, शिवगो¨वद यादव, ओमप्रकाश मिश्र, अंगद ¨सह, विनय मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद ¨सह, प्रमोद ¨सह, संजय कुमार ¨सह सहित आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर ¨सह व संचालन दीवानी बार के मंत्री अनिल कुमार ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी