छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन

आजमगढ़ : सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर के प्रांगण में 27 से 31 अक्टूबर तक सांस्कृतिक विरासत सप्ताह क

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 07:46 PM (IST)
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन

आजमगढ़ : सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर के प्रांगण में 27 से 31 अक्टूबर तक सांस्कृतिक विरासत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 28 अक्टूबर को सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मधु पांडेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृति कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य अपनी भारतीय संस्कृति की विश्व में एक अनूठी पहचान से लोगों को अवगत कराना है। इस संस्कृति की अस्मिता को बनाए रखना हम सभी देशवासियों का मौलिक कर्तव्य है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रदर्शित की गई सांस्कृतिक झांकी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस झांकी में भौगोलिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक रीति रिवाजों और विभिन्न क्षेत्रों में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। यही कारण है कि भारत विविधता में भी अपनी एकता के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। इसी क्रम में सोमवार को संस्कृति के प्रति जागरुकता लाने के लिए सांस्कृतिक प्रदर्शनी के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चे भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर काफी उत्साहित थे। गुरुवार को विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए सामूहिक लोक नृत्य का आयोजन किया गया। लोकनृत्य भी विविधता में अपनी एक पहचान लिए हुए है। 31 अक्टूबर को छात्र-छात्राओं का एक शैक्षणिक टूर वाराणसी के समीप स्थित सारनाथ जो कि भारतीय संस्कृति की विरासत को अपने आप में समेटे हुए हैं, का भ्रमण करने के लिए जा रहा है। जहां पहुंच कर छात्र-छात्राएं भारतीय शिल्पकला एवं स्थापत्य कला के नमूने आदि का अवलोकन कर अपना ज्ञानवर्धन कर सकेंगे। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या मधु पांडेय, विद्यालय के संस्थापक-प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रीमती कंचन यादव, सलाहकार आरआर यादव, सविता खरे आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी