Ayodhya: बेटी मालती को गोद में लिए अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस संग किए रामलला के दर्शन

Priyanka Chopra बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। बुधवार को प्रियंका पति निक जोनस और बेटी मालती के संग अयोध्या पहुंच गई हैं। प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोंद में लिए हुए अयोध्या एयरपोर्ट पर नजर आईं। प्रियंका इस बार सच में देसी अवतार में दिखीं। पीले रंग की साड़ी में प्रियंका जंच रही हैं। वहीं निक जोनस भी कुर्ते में नजर आए।

By Swati Singh Edited By: Swati Singh Publish:Wed, 20 Mar 2024 02:29 PM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2024 02:47 PM (IST)
Ayodhya: बेटी मालती को गोद में लिए अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस संग किए रामलला के दर्शन
बेटी और पति निक जोनस के साथ अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा

HighLights

  • पति और बेटी संग अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा
  • अयोध्या में परिवार संग रामलला के किए दर्शन

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। बुधवार को प्रियंका पति निक जोनस और बेटी मालती के संग अयोध्या पहुंच गई हैं। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये पहला मौका है जब प्रियंका अयोध्या पहुंची हैं।

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोंद में लिए हुए अयोध्या एयरपोर्ट पर नजर आईं। प्रियंका इस बार सच में देसी अवतार में नजर आई हैं। पीले रंग की साड़ी में प्रियंका जंच रही हैं। वहीं निक जोनस भी कुर्ते में नजर आए। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां और पति निक जोनस भी हैं। परिवार के साथ कार में बैठकर वो एयपोर्ट से रवाना हो गईं।  

#WATCH | Actor Priyanka Chopra Jonas arrives in Ayodhya, Uttar Pradesh.

Her husband and singer Nick Jonas, and their daughter Maltie Marie Jonas are also with her. pic.twitter.com/cZLOxFnypE

— ANI (@ANI) March 20, 2024

रामलला के किए दर्शन

पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की। प्रियंका पति और बेटी के साथ राम मंदिर पहुंची और रामलला के दर्शन किए।

Actor Priyanka Chopra Jonas, husband and singer Nick Jonas and their daughter Maltie Marie Jonas offered prayers at Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya, Uttar Pradesh.

(Source: Temple priest Pradeep Das) pic.twitter.com/WdWmcrXkwg

— ANI (@ANI) March 20, 2024

प्रियंका ने बताया सौभाग्य का क्षण

पुजारी प्रदीपदास ने प्रसाद, अंगवस्त्र आदि प्रदान कर फिल्म अभिनेत्री एवं पति तथा पुत्री का स्वागत किया। फिल्म अभिनेत्री की अगवानी में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र भी उपस्थित रहे। इस अवसर को प्रियंका ने अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया।

ये हस्तियां भी कर चुकी हैं रामलला के दर्शन

यह कोई पहला अवसर नहीं है, जब बॉलीवुड का कोई दिग्गज रामलला के सम्मुख नतमस्तक हुआ हो। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत, माधुरी दीक्षित, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, रणदीप हुड्डा आदि तो 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में ही शामिल हुए थे। अमिताभ बच्चन इसके बाद एक बार और रामलला का दर्शन करने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Ramnavmi पर 24 घंटे होंगे रामलला के दर्शन, CM योगी ने दिए निर्देश; श्रद्धालुओं को भी मिलेंगी ये सुविधाएं

chat bot
आपका साथी