भटककर आया बाहरसिगा तालाब में गिरकर घायल

संवादसूत्र दिबियापुर रामगढ़ के निकट सराय पुख्ता में बीहड़ से भटकर कर आया बारहसिगा ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:22 AM (IST)
भटककर आया बाहरसिगा तालाब में गिरकर घायल
भटककर आया बाहरसिगा तालाब में गिरकर घायल

संवादसूत्र, दिबियापुर: रामगढ़ के निकट सराय पुख्ता में बीहड़ से भटकर कर आया बारहसिगा गांव के बाहर बने तालाब में गिर गया। काफी मशक्कत के बाद भी वह बाहर निकल सका और झाड़ियों में फंसकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने देखा तो वहां भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम व पुलिस पहुंच गई। मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पशु चिकित्सक पहुंच गए थे और इलाज किया जा रहा था।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चंबल के बीहड़ों में कुछ बारहसिगा हैं। यह वहीं से भटककर इधर आ गया है। सराय पुख्ता गांव के बाहर बने एक तालाब में एक बारहसिगा को फंसा देख गांव के लोग जमा हो गए। निकलने के प्रयास में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस भी मौके पर आ गई थी। सूचना पर वन विभाग के रेंजर प्रयागी लाल अपनी टीम के साथ पहुंच गए और गांव वालों के सहयोग से उसको बाहर निकलवा कर एक लोडर में रखवा लिया और दिबियापुर स्थित कार्यालय ले आए। पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर आ गई थी। उसका उपचार किया जा रहा है। रेंजर प्रयागी लाल ने बताया की उसकी उम्र चार साल की ही होगी। यह दुर्लभ प्रजाति है। इटावा के चंबल के बीहड़ों में यह पाए जाते हैं। जहां से यह भटक कर आया होगा। जिले में बारहसिगा की प्रजाति नहीं पाई जाती है।

chat bot
आपका साथी