तिरंगा यात्रा निकाल दिया एकता का संदेश

जागरण संवाददाता, औरैया: विश्व मानवाधिकार दिवस पर शहर में राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 06:55 PM (IST)
तिरंगा यात्रा निकाल दिया एकता का संदेश
तिरंगा यात्रा निकाल दिया एकता का संदेश

जागरण संवाददाता, औरैया: विश्व मानवाधिकार दिवस पर शहर में राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान के तत्वाधान में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुंबई से आए कई फिल्मस्टार ने शिरकत की। जिन्हें देखने को लेकर शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई। यात्रा का श़ुभारंभ संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा नगर पलिका इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहर में भ्रमण करती हुई वापस उसी स्थान पर पहुंची। जिसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

सोमवार को शहर के नगर पालिका इंटर से तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया। जिसमें इंडियन जिम्नास्टिक फेडरेशन के उपाध्यक्ष रियाज अहमद, फिल्म डायरेक्टर राजदीप, वॉलीबुड अभिनेत्री मोना शाह, रॉकस्टार डा अनुरागी, आदिवासी महिला आयोग गुजरात की अध्यक्ष इंदमती सोलंकी ने यात्रा में शामिल होकर चार चांद लगा दिए। यात्रा सुभाष चौराहा, संजय गेट, जिलास्पताल ब्लाक गेट, जेसीज चौराहा, ठठराई मोहाल,सदर बाजार, तहसील होते हुए गंतव्य स्थल पर पहुंची। वहां पर यात्रा एक सभा में तब्दील हो गई। जहां लोगों को संबोधित करते हुए रियाज अहमद ने कहा कि पिछली सरकारों में बजट न मिलने के कारण युवाओं की प्रतिभाएं दब जाती थीं। लेकिन वर्तमान सरकार में अच्छा बजट देकर लोगों की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर दिया जा रहा है। अभिनेत्री मोना ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान की ओर से आयोजित की गई यात्रा बेहद अच्छी रही। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन अजय अंजाम ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता विनीता पांडेय, ब्रजेश बंधु, गौरव पोरवाल, अभिषेक भट्ट, पंकज, कल्लू विश्नोई, डा गौरव वर्मा, अंकुम ¨सह चौहान आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनसेट

गोष्ठी आयोजित

दिबियापुर: सोमवार को कस्बा स्थित वीजीएम में मानवाधिकार दिवस पर गोष्ठी अयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इफतिखार हसन ने मानवाधिकार की शिक्षा सभी के लिए अनिवार्य बताया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि शिविल जज विजय कुमार विश्वकर्मा ने भारतीय संविधान व लोकतंत्र के सही मायने सीखने पर बल दिया। इस मौके पर ममता चौहान, शशिभूषण ¨सह आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी