महिला के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की दी धमकी

संवाद सहयोगी बिधूना कोतवाली के एक ग्राम निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर बाजरे के खेत में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 11:36 PM (IST)
महिला के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की दी धमकी
महिला के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की दी धमकी

संवाद सहयोगी, बिधूना : कोतवाली के एक ग्राम निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर बाजरे के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।

कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि 12 अक्टूबर की शाम वह खेतों पर थी। उसी समय गांव का सिटू पुत्र किशनचंद्र आ गया और उसे बाजरा के खेत में खींचकर ले गया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध धारा 376 समेत दलित अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।

chat bot
आपका साथी