तो क्या गुडवर्क के लिए ही आबाद है पछैया बस्ती

जागरण संवाददाता, औरैया : शहर की कुख्यात पछैया बस्ती आबकारी व पुलिस के लिए ब्रह्मास्त्र बनकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 07:02 PM (IST)
तो क्या गुडवर्क के लिए ही आबाद है पछैया बस्ती
तो क्या गुडवर्क के लिए ही आबाद है पछैया बस्ती

जागरण संवाददाता, औरैया : शहर की कुख्यात पछैया बस्ती आबकारी व पुलिस के लिए ब्रह्मास्त्र बनकर उभरी है। जब पुलिस को गुडवर्क करना होता है तो वह पछैया बस्ती में पहुंचकर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लहन नष्ट कर देती है और शराब बरामद कर इतिश्री कर देती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार जानकारी के बावजूद पुलिस इस पर अंकुश लगाने में अक्षम क्यों साबित हो रही है। सोमवार को पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से पछैया बस्ती में छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सैकड़ों लीटर लहन नष्ट कर दिया है।

अब देखिए दीवाली त्योहार नजदीक आया तो सीओ सिटी श्यौदान ¨सह, आबकारी निरीक्षक ज्ञानेंद्रनाथ पांडेय व कोतवाली पुलिस के साथ शहर की कुख्यात पछैया बस्ती पहुंच गए और लोगों के घरों में जाकर छापेमारी की। पुलिस फोर्स आते देख वहां हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों में ताला लगाकर भाग खड़े हुए। पुलिस घरों में सीडी लगाकर घर के अंदर घुस गई और मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 40 लीटर शराब की है। इसके अलावा करीब पांच सौ लीटर लहन नष्ट किया है। जब भी पुलिस पर उच्चाधिकारियों का दबाव बनता है तो पुलिस सीधा पछैया बस्ती चली जाती है और लहन व कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वाहवाही लूट लेती है। अब यह सवाल हर व्यक्ति के जहन में उठता है कि आखिरकार जब पुलिस को शराब बनाए जाने के अड्डे का पता है तो उस पर अंकुश क्यों नहीं लगा पाती, क्या गुडवर्क दिखाए जाने के लिए ही इस बस्ती में इस अवैध व्यापार आबाद छोड़ रखा गया है। इस संबंध में एसपी प्रो. त्रिवेणी ¨सह ने बताया कि जल्द ही पछैया बस्ती में पूर्णतया: अंकुश लगाया जाएगा। किसी भी सूरत में अवैध शराब का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी