दिबियापुर सीट पर प्रदीप यादव होंगे सपा के प्रत्याशी

जासं औरैया विधानसभा चुनाव मैदान में औरैया सुरक्षित सीट पर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 11:14 PM (IST)
दिबियापुर सीट पर प्रदीप यादव होंगे सपा के प्रत्याशी
दिबियापुर सीट पर प्रदीप यादव होंगे सपा के प्रत्याशी

जासं, औरैया: विधानसभा चुनाव मैदान में औरैया सुरक्षित सीट पर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जितेंद्र दोहरे को प्रत्याशी घोषित किया था। दिबियापुर, बिधूना अनारक्षित सीटों पर पुराने चेहरे पर चर्चा शनिवार को पूरे दिन रही। रात करीब पौने आठ बजे दिबियापुर सीट पर पूर्व सांसद व विधायक रह चुके प्रदीप यादव के नाम पर मुहर लग गई। बची सीट पर दिनेश वर्मा का नाम आगे है।

टिकट की टिक-टिक विधान सभावार जारी है। औरैया सीट को छोड़ अन्य दोनों सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया तो कांग्रेस ने सिर्फ औरैया। हर दल की नजर समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा बची दो सीटों दिबियापुर व बिधूना पर घोषित होने वाले प्रत्याशियों पर है। रेस में कई चेहरों के बीच सबसे आगे दिबियापुर सीट पर पूर्व सांसद और वर्ष 2012 से 2017 तक विधायक रह चुके प्रदीप यादव पर दोबारा भरोसा जताया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदीप यादव बेहद करीबी है। वर्ष 2017 में भी वह मैदान में रहे थे लेकिन उन्हें भाजपा से लाखन सिंह राजपूत ने हराया था। जो वर्तमान में कृषि राज्यमंत्री हैं और उन्हें मिशन-2022 में फिर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रदीप के इतिहास पर गौर किया जाए तो वर्ष 1989 में पहली बार वह भरथना से ब्लाक प्रमुख बने। इसके बाद 1997 में कन्नौज लोकसभा सीट पर सांसद रहे। दिबियापुर से उन्हें टिकट मिला है। वह तीसरी बार इस रण में होंगे। उधर, बिधूना सीट की बात की जाए तो यहां वर्ष 2017 में चुनाव लड़ चुके सपा के सक्रिय सदस्य दिनेश वर्मा का नाम पहले लिया जा रहा है। हालांकि, चुनाव में उन्हें भाजपा से विनय शाक्य ने हराया था। विनय वर्तमान में सपा में हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष राजवीर यादव का कहना है कि दिबियापुर सीट पर प्रदीप यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। बिधूना सीट बाकी है। टिकट दोबारा मिलने की पुष्टि प्रदीप यादव ने भी की।

chat bot
आपका साथी