शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा

संवाद सूत्र, एरवाकटरा (औरैया): थाना क्षेत्र के एक गांव एक युवती ने एक फौजी के खिलाफ शादी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Aug 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 12 Aug 2017 03:00 AM (IST)
शादी का झांसा देकर 
किया दुष्कर्म, मुकदमा
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा

संवाद सूत्र, एरवाकटरा (औरैया): थाना क्षेत्र के एक गांव एक युवती ने एक फौजी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। जब उसने फौजी से शादी करने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने शुक्रवार को थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मैनपुरी थाना किशनी के गांव नगला शीतल निवासी देवेन्द्र ¨सह पुत्र जगदीश ¨सह ने उसे शादी का झांसा दिया और महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सेना में सैनिक है। इस बार वह जब छुट्टी पर आया तब उसने शादी के लिए कहा इस पर वह मुकर गया। पीड़िता जब उसके घर गई तब उसको जानकारी हुई कि आरोपी की पहले ही शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। इस पर पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में देवेन्द्र ¨सह पुत्र जगदीश ¨सह, जगदीश ¨सह, विनोद कुमार पुत्र जगदीश ¨सह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया है कि आरोपी के परिवार वालों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। कस्बा इंचार्ज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी