तालाब पर कब्जा रोकने पर झोंका फायर

जागरण संवाददाता औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककोर बुजुर्ग में एक सरकारी तालाब प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:23 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 09:23 PM (IST)
तालाब पर कब्जा रोकने पर झोंका फायर
तालाब पर कब्जा रोकने पर झोंका फायर

जागरण संवाददाता, औरैया : दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककोर बुजुर्ग में एक सरकारी तालाब पर कुछ लोग मिट्टी डालकर कब्जा कर रहे थे। पड़ोस में रह रहे युवक ने रोका तो आरोपितों ने युवक के साथ मारपीट कर उस पर फायर झोंक दिया। फायर मिस होने पर युवक ने भाग कर जान बचाई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ककोर बुजुर्ग निवासी सौरभ पुत्र गया प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को बकाया कि बुधवार वह गांव में ही था। उसी समय गांव के ही अभिषेक व जीतू पुत्र श्रीकृष्ण सविता एवं नितिन पुत्र नंद किशोर शर्मा सरकारी तालाब पर कब्जा करने के नियत से मिट्टी डाल रहे थे। उसने रोका तो यह लोग उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति ने जान से मारने की नियत से तमंचा निकाल कर फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया। मौका देख जान बचाकर वह अपने घर पहुंचा। पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मामले की विभिन्न धाराओं के अलावा जानलेवा हमला की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है। दूसरे पक्ष के अभिजीत पुत्र श्रीकृष्ण चंद्र ने आरोप लगाया कि वह गांव में ही था। उसी समय गांव के ही सौरभ व कृष्ण कुमार पुत्रगण गया प्रसाद गुप्ता के अलावा दो अज्ञात व्यक्ति आ गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। दूसरे पक्ष की पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। जिला प्रशासन सरकारी तालाब पर कब्जा करने को लेकर और जांच कर रहा है।

chat bot
आपका साथी