सरकार की आंख खोलने के लिए किसानों ने फेंके आलू

जागरण संवाददाता, औरैया : समाजवादी पार्टी न टूटे इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द ही स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jan 2018 03:01 AM (IST) Updated:Thu, 18 Jan 2018 03:01 AM (IST)
सरकार की आंख खोलने के  लिए किसानों ने फेंके आलू
सरकार की आंख खोलने के लिए किसानों ने फेंके आलू

जागरण संवाददाता, औरैया : समाजवादी पार्टी न टूटे इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द ही सब ठीक होने की संभावना है। प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों को छला जा रहा है। लगातार किसानों की अनदेखी हो रही है। प्रदेश सरकार की आंख खुल जाये इसीलिए किसानों ने विधानसभा के सामने आलू फेंके थे। उक्त बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल ¨सह यादव ने औरैया में एमएलसी कमलेश पाठक के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने जनपद के सहकारी उप निबंधक पर भी गड़बड़ी करने के आरोप लगाए।

बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल ¨सह यादव शहर के मोहल्ला बनारसीदास स्थित एमएलसी कमलेश पाठक के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ देर उनसे बात करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सब ठीक रहता तो अखिलेश मुख्यमंत्री होती और आगामी लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार भी वही होते। उन्होंने कहा कि पार्टी में सब ठीक हो जाये इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उनकी बात का साथ देते हुए कमलेश पाठक ने भी कहा कि संभावना है कि जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। यह दलीय लोकतंत्र है इसे स्थापित और बरकरार रखने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। सहकारिता चुनाव में भाजपा से कड़ी टक्कर मिलने के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि चुनाव हो जाये तो सब सामने आ जायेगा। उन्होंने कहाकि अभी सहकारी बैंक का निरीक्षण किया। वहां पर सब ठीक नहीं चल रहा। किसान खाद न मिलने की शिकायत कर रहे हैं। शिवपाल ¨सह ने कहा कि जनपद के सहकारी उप ¨नबधक गड़बड़ी कर रहे हैं। वह किसी ओर के इशारे पर कुछ और काम करने में लगे हैं। इस दौरान ठाकुर भोला ¨सह, रवि चतुर्वेदी, आशीष मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री का हाईवे पर अनुराग याज्ञिक व अपूर्व यादव द्वारा स्वागत किया गया। वहीं अजीतमल में भी पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सहकारी बैंकों के सचिवों व अन्य कर्मचारियों से बंद कमरे में बातचीत की। अजीतमल में जंडैल ¨सह, चंदन ¨सह, रोहित चौहान आदि दर्जनों लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी