एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ रहीं मुश्किलें

जागरण संवाददाता औरैया बीते पांच दिनों से एंबुलेंस कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:28 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ रहीं मुश्किलें
एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ रहीं मुश्किलें

जागरण संवाददाता, औरैया : बीते पांच दिनों से एंबुलेंस कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में जिला कमेटी के पदाधिकारियों के धरना-प्रदर्शन से आम जनमानस की मुश्किलें बढ़ रही हैं। जिले में संचालित ज्यादातर एंबुलेंस का चक्का जाम है। 30 गाड़ियां धरना स्थल पर खड़ी हैं। बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस का अभाव परेशानी खड़ी कर रहा है।

जिले में संचालित 102 एंबुलेंस के 16 वाहन खड़े हुए हैं। जबकि डिलीवरी के मरीज इन वाहनों से ही अस्पताल तक पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में हड़ताल परेशानी बनती जा रही है। मंगलवार को भी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलनरत पदाधिकारियों का कहना है कि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जिलाध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि हमारी लड़ाई जायज है। इसका संज्ञान सरकार नहीं ले रही है। ठेका प्रथा से हम कर्मचारियों का शोषण नहीं रुक सकेगा। इस पर अंकुश लगाना जरूरी है। जिले में संचालित 30 एंबुलेंस वाहन खड़े रहे। अवनीश कटियार, विपिन कुमार, संजीव कुमार, प्रियंका ठाकुर,देवेंद्र सिंह, गोपाल शुक्ल, रतन, किशन अवस्थी, विकास, दीपक, राजा यादव आदि पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

-------

बढ़ाई गईं इमरजेंसी एंबुलेंस सेवाएं

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल के समय लोगों को एंबुलेंस सेवाएं मिलने में असुविधा हो रही है। जिला समन्वयक बृजमोहन ने अवगत कराया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए जनपद में आठ एंबुलेंस सेवाएं प्रदान करेंगी। एक-एक गाड़ी सौ शैय्या जिला अस्पताल, सीएचसी अजीतमल, विधूना, दिबियापुर, अयाना, सहार, अछल्दा व 50 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय पर तैनात की गई है। सीएमओ के कहने पर मंगलवार को तीन गाड़ियां और बढ़ा दी गईं।

chat bot
आपका साथी