घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

जागरण संवाददाता औरैया सहायल थाना के एक गांव में बीती रात्रि दो सगे भाइयों ने एक महिला क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jan 2020 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 06:01 AM (IST)
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

जागरण संवाददाता, औरैया : सहायल थाना के एक गांव में बीती रात्रि दो सगे भाइयों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना सहायल क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी की रात 11 बजे वह अपने घर के अंदर थी। उसी समय गांव के ही पप्पू व संदीप पुत्र उजियारे लाल उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अलावा दुष्कर्म की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी