कूड़े के ढेर में मिले आधार कार्ड, लोगों में आक्रोश

संवादसूत्र रुरुगंज गांव पुर्वा गुमानी के निकट रजवाहा की सफाई के दौरान हजारों आधार का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 11:04 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 06:25 AM (IST)
कूड़े के ढेर में मिले आधार कार्ड, लोगों में आक्रोश
कूड़े के ढेर में मिले आधार कार्ड, लोगों में आक्रोश

संवादसूत्र, रुरुगंज: गांव पुर्वा गुमानी के निकट रजवाहा की सफाई के दौरान हजारों आधार कार्ड कूड़े के ढेर में पड़े मिले। वहां पर कुछ डाकघर की पास बुकें भी मिली हैं। डाक कर्मियों ने इन आधार कार्ड को वितरण करने की जगह कूड़े में फेंक दिया। इसको लेकर कस्बे के लोगों में आक्रोश है।

मंगलवार को रजवाहा की सफाई की जा रही थी। उसी समय कुछ बोरियां पड़ी मिलीं, जिसमें आधार कार्ड भरे थे। आधार कार्ड सड़ चुके थे। पिछले साल से आधार कार्ड का वितरण नहीं किया जा रहा है। लोग परेशान हैं और साइबर कैफे से ऑनलाइन निकाल रहे हैं। डाक कर्मियों ने वितरण की जगह इन्हें फेंक दिया। इसके बाद लोग पहुंचे और आक्रोश जताया तो कुछ डाककर्मी आए और आधार कार्डों को भरकर ले गए हैं। शकुंतला, रिचा, अंजना देवी, अरविदर कुमार, काजल सिंह, अनुराग सिंह, सहदेव यादव ने बताया कि वह छह माह से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज उनके आधार कार्ड कूड़े के ढेर में पड़े मिले। एसडीएम बिधुना रमापति ने बताया की अभी तक उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराएंगे और संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी